मेरी मईया की पायल

मेरी मईया की पायल सुनार कर दे,
मैं तो पहनाऊगी, माँ के पैरो में.....

माथे में बिंदिया, लाल चुनरिया,
हाथो में कंगना, चमके मुंदरिया,
बस इतना जरा सा काम कर दे,
मैं तो पहनाऊगी, माँ के पैरो में.....

भा गयी मईया की मोहिनी मूरतिया,
चाँद सी चमके माँ की सूरतिया,
मेरी मईया के बिछुए, सुनार कर दे,
मैं तो पहनाऊगी, माँ के पैरो में.....

मेरी मईया की पायल सुनार कर दे,
मैं तो पहनाऊगी, माँ के पैरो में.....

download bhajan lyrics (586 downloads)