आना सुन्दर श्याम हमारे हरि कीर्तन मे

आना सुन्दर श्याम हमारे हरि कीर्तन में॥
आना सुंदर श्याम हमारे घर कीर्तन में॥

आप भी आना संग गवालो को लाना,
मिलकर माखन खाना हमारे हरी कीर्तन मे,
आना सुंदर श्याम हमारे घर कीर्तन में

आप भी आना संग राधा जी को लाना,
मिलकर रास रचाना हमारें हरी कीर्तन मे,
आना सुंदर श्याम हमारे घर कीर्तन में,

आप भी आना संग गोपियों को लाना,
मिलकर धूम मचना हमारे घर कीर्तन में,
आना सुंदर श्याम हमारे घर कीर्तन में,

श्रेणी
download bhajan lyrics (523 downloads)