रिमझिम बरसता सावन होगाrimjhim barsata savan hoga


रिमझिम बरसता सावन होगा
मेरे भोले बाबा का पूजन होगा

मेरे भोले बाबा को दूध से नहलाएंगे
दूध न मिलेगा तो दही से मिलेंगे
दही से सुंदर गंगाजल होगा
मेरे भोले बाबा का पूजन होगा

मेरे भोले बाबा को तिलक लगाएंगे
केसर ना मिलेगा तो चंदन लगाएंगे
चंदन सेसुंदर भस्मी होगी
मेरे भोले बाबा का पूजन होगा

मेरे भोले बाबा को माला पहनाएंगे
फूलों की नहीं मंडों की पहनाएंगे
मुंडो से सुंदर सांपों की होगी
मेरे भोले बाबा का पूजन होगा

मेरे भोले बाबा को वस्त्र पहनाएंगे
रेशम के नहीं मृग चला पहनाएंगे
मृगशाला से सुंदर बागमबर होगा
मेरे भोले बाबा का पूजन होगा

मेरे भोले बाबा को भोग लगाएंगे
आक ना मिलेगा तो धतूरा लगाएंगे
धतूरा से सुंदर भंगिया होगी
मेरे भोले बाबा कापूजन होगा

श्रेणी
download bhajan lyrics (255 downloads)