सजा है श्रीराम दरबारsaja hai shree ram darbar


श्रीराम राज्य अभिषेक विशेष भजन
( धुनः सतगुरुदेव के प्रसिद्ध भजन - सांवरिया ले चल परली पार )

सजा है श्रीराम दरबार,
राजा राम के राज्य-तिलक का, आज है शुभ दिन वार ।।

सिहांसन सियाराम बिराजै । तीनों भाई इत उत साजै ।।
चरणों में हनुमान खड़े हैं, शोभा अपरम्पार - सजा है.

गुरुवर तिलक राम को दीन्हां । माताओं ने आशिष दीन्हां ।।
सुर-नर,पुरुजन,परिजन जन-गण, बोलें जय जयकार - सजा है.

बाज रहे हैं अनहद बाजे । हर कोई झूमें हर कोई नाचे ।।
कनक भवन मंगल-धुन बाजे, हो रहा मंगलाचार - सजा है.

राजा राम अवधपति राजे । यथा योग्य सब लोग नवाज़े ।।
लूट मची है खूब ❛मधुप हरि❜ लूट रहा संसार - सजा है.