माँ शारदा मैया के मंदिर को जाना है

माँ शारदा मैया के मंदिर को जाना है,
महिहर की मिटी को माथे से लगाना है,
माँ शारदा मैया के मंदिर को जाना है ॥

भगतो के लिए मैया अमृत बरसाती है,
दुष्टो के लिए माता चंडी बन जाती है ॥
अपने भी पापो का माँ नाश कराना है
माँ शारदा मैया के......

माँ संकट हरती है माँ मंगल करती है,
बने अनपूर्ण माँ भंडारे भरती है ॥
उसकी नजरो में तो कोई न बेगाना है,
माँ शारदा मैया के......

हम रम के जोगी है हमें और किसी से क्या,
राजी है रजा में तेरी हमे और ख़ुशी से क्या,
वही मंजिल है अपनी जहा तेरा ठिकाना है,
माँ शारदा मैया के......

download bhajan lyrics (2207 downloads)