मैं दीवाना साई तेरा

मैं दीवाना साई तेरा,
रखना सदा तू ध्यान मेरा,
मैं दीवाना साई तेरा,
आस बंधी है आस ना टूटे,
मुझसे तेरा दरबार न छूटे,
रखना सदा तू मान मेरा,
मैं दीवाना साई तेरा,

साई तेरा नाम निराला श्रद्धा सबुरी देने वाला,
अद्भुत तेरी महिमा देवा गिरते हुयो को तूने संभाला,
बाबा मेरे मन मंदिर में है अस्थान तेरा,
मैं दीवाना साई तेरा.......

दीन दुखी के तुम काम आये बिगड़े सबके काज बनाये,
एक अनेक की शिक्षा दे कर सबको सीधी राह दिखिए,
सबका है तू सबके लिए ही है वरदान तेरा,
मैं दीवाना साई तेरा........

करता रहे लक्खा तेरी भक्ति देना मुझको इतनी शक्ति,
मुझपे सदा हो किरपा तेरी पाता राहु मैं दुःख से मुकति,
तू दानी है तू ज्ञानी है उचा ज्ञान तेरा,
मैं दीवाना साई तेरा.........

download bhajan lyrics (1316 downloads)