आना गुरु भगवान हमारे मन मन्दिर मेंaana guru bhagwan hamare man mandir me rakhan sab ka dhyan jo awe kirtan me


आना गुरु भगवान, हमारे मन मन्दिर में
रखना सब का ध्यान, जो आवे कीर्तन में,

कृपा तुम्हारी पा जाएगे,जो सत्संग में आ जाएंगे,
कर देना कल्याण जो आवे सत्संग में,
आना गुरु...

संसारी सब सुख चाहते है, गुरु चरणों मे नही आते है,
दूर करो अज्ञान जो आवे सत्संग में,
आना गुरु...

जो सोये हुए है उन्हें जगाना, है ब्रह्मज्ञानी भूल न जाना,
सब ही तेरी सन्तान जो आवे सत्संग में,
आना गुरु...

आत्मज्ञान सभी को देना,आत्मदेव से मिला ही देना,
सदगुरु दीन दयाल जो आवे सत्संग में,
आज नही तो कल मानेगे, सन्तो की महिमा जानेंगे,
पहले वेद पुराण जो आवे सत्संग में,
आना गुरु....

मन मन्दिर में शिविर लगाना,आत्मदेव की झलक दिखाना,
हम लेंगे पहचान जो आवे सत्संग में,
आना गुरु भगवान ,हमारे मन मन्दिर में,
रखना सब का ध्यान, जो आवे सत्संग में,

download bhajan lyrics (1703 downloads)