जनम दिन आया है

कार्तिक आया रे आया रे छाई मस्त बहार,
भगत सब नाचो रे गाओ रे राजी लाख दातार,
श्याम जयंती आई सबका मन हरषाया है,
मेरे खाटू वाले का जनम दिन आया है,

दरबार सजाया सांवरियां क्या गज़ब है ढाया सांवरिया,
का रूप बनाया सांवरियां  तेरी अजब है माया सांवरिया,
चहु दिशा में देखो कैसा आलम छाया है,
मेरे खाटू वाले का जनम दिन आया है.

कुछ नजर न आये सांवरिया एक तुहि भाये सांवरिया,
तेरी बांकि अदाए सांवरियां हम को तड़पाये सांवरियां,
भगतो के संग मिल कर क्या रंग जमाया है,
मेरे खाटू वाले का जनम दिन आया है.

आये तेरे दीवाने सांवरिया तेरे मस्ताने सांवरियां
तेरे दर्शन पाने  सांवरिया आये तुझे रिझाने सांवरिया,
सभी को देते आज बदाई  भजन ये गया है,
मेरे खाटू वाले का जनम दिन आया है.

बस इतना चहु सांवरियां तेरे गुण गाउ सांवरिया ,
हो तेरा इशारा मैं तो तर जाऊ,
भाव चाव से दीपक ये उत्सव मनाया है,
मेरे खाटू वाले का जनम दिन आया है.

download bhajan lyrics (2057 downloads)