मेरा सूना है संसार श्याम आ जाओmera suna hai sansar shyam aa jaao


मेरा सूना है संसार श्याम आ जाओ इक बार,
श्याम आ जाओ बाबा आ जाओ,
मेरी सुन लू करुण पुकार श्याम आ जाओ इक वार,

जब याद तुम्हारी आती है,
मेरे मन को बड़ा तड़पा ती है,
मुझे दर्शन दो साकार,
श्याम आ जाओ इक बार...

तुम मेरे हो मैं तुम्हारा हु,
तेरे प्रेम का मैं तो मारा हु,
बाबा मेरे हो मैं तुम्हारा हु,
तेरे प्रेम का मैं तो मरा हु,
तू हो जीवन आधार,
श्याम आ जाओ इक बार....

तेरे दर्शन को मन तरस रहा,
नैनो से सावन बरस रहा,
तुम कहा छुपे सरकार,
श्याम आ जाओ इक बार

सौरव की बाबा टेर सुनो,
सुख दुःख में मेरे साथी बनो,
करे चोखानी मनु हार,
श्याम आ जाओ इक बार

श्रेणी
download bhajan lyrics (1763 downloads)