जय जय भोलेनाथ जय जय भंडारी

जय जय भोलेनाथ जय जय भंडारी
तेरी महिमा है सबसे न्यारी

भोले के जाटो में गंगा विराजे
गले में नाग है भारी
जय जय........

भोले के हाथो में डमरू विराजे
पैरो में खड़कावा भारी
जय जय.......

भोले के गोदी में गणपत विराजे
संग में गौरा प्यारी
जय जय.......

भोले के दर पर संगत विराजे
चरनो में नंदी पुजारी
जय जय......

श्रेणी
download bhajan lyrics (1425 downloads)