हे रामेश्वर शिव नागेश्वर सुन लो मेरी गुहार

हे रामेश्वर शिव नागेश्वर, सुन लो मेरी गुहार:

हे रामेश्वर शिव नागेश्वर,
सुन लो मेरी गुहार,
चरण रज चाहूँ बारम्बार,
चरण रज चाहूँ बारम्बार,
हे रामेश्वर.........

बैद्यनाथ केदार देवालय,
महाकाल ओंकार शिवालय,
पावन रूप धरा
अति सोहे,
महिमा अपरम पार,
चरण रज चाहूँ बारम्बार,
हे रामेश्वर........

मल्लिकार्जुन शिव सत्य अनंता,
सोमनाथ भोले भगवंता,
आया हूँ प्रभु शरण तिहारे,
मेरा कर उद्धार,
चरण रज चाहूँ बारम्बार,
हे रामेश्वर........

त्रयंबकेश्वर जय घुश्मेश्वर,
विश्वनाथ शंकर भीमेश्वर,
ज्योतिर्लिंग द्वादश अति पावन,
कर भवसागर से पार,
चरण रज चाहूँ बारम्बार,
हे रामेश्वर शिव नागेश्वर,
सुन लो मेरी गुहार,
चरण रज चाहूँ बारम्बार


आभार: ज्योति नारायण पाठक
वाराणसी

श्रेणी
download bhajan lyrics (1620 downloads)