सब सौंप दो प्यारे प्रभु को सब सरल हो जाएगा

सब सौंप दो प्यारे प्रभु को सब सरल हो जाएगा,
खुशियों की सूंदर झील में जीवन का मल मुश्काएगा,

है जो भी तेरे पास सब उसकी ईमानत है,
अपनी समज लेना अमानत में खयानत है,
सब कुछ तेरा ये मान सब कुछ तेरा हो जायेगा,
चिंता सभी मिट जायेगी और मन विमल हो जायेगा,
सब सौंप दो प्यारे प्रभु को सब सरल हो जाएगा,

आकाश से उची तुम्हरी भावनाये हो,
दिल हो बड़ा सब के लिए शुभ कामनाये हो,
कल्याण करता चल तेरा खुद ही भला हो जायेगा,
आजाद हो पिंजरे से पंक्षी उड़ जायेगा,
सब सौंप दो प्यारे प्रभु को सब सरल हो जाएगा.

download bhajan lyrics (1474 downloads)