बम बम भोले

भोले रे तेरी बम बम बोले,
बोले है संसार  
ओम नमः शिवाय

डमरू बजावे त्रीशुल धारी
भगीया पी गयो भोले सारी
भुतनाथ महाकाल है भोले
करते हैं उूधार
ओम नमःशिवाय

नन्दी की करते असवारी
तेरा नाम है बडा गुणकारी
शिव शम्भू या भोले बोलो
सब की सुने पुकार
ओम नमःशिवाय

भस्म रमा भोले ताडव नाचे
छम छम घुघर बाजे
धरा असमान दोनो ही डोले
सुन कर तेरी हुंकार
ओम नमः शिवाय

सिर पे गंगा मस्त मलंगा
गले मे तेरे सोहे नाग भुजंगा
खाजुवाले का मामराज बोले
तेरी जयजयकार
ओम नमः शिवाय

श्रेणी
download bhajan lyrics (1427 downloads)