मेरी मईया शेरोवाली है

मेरी मैया शेरोवाली है करे भगतो की रखवाली है,
सब भगतो मिल कर जय बोलो शेरोवाली की जय बोलो,

माँ सर्व मंगला काली है नव दुर्गा खप्पर वाली है,
खप्पर वाली की जय बोलो शेरो वाली की जय बोलो,

ममता मई ममता लुटाती है भक्तो की बिगड़ी बनाती है,
ममता मई माँ की जय बोलो शेरो वाली की जय बोलो,

जो सच्चे मन से ध्याता है मुह्म माँगा वर वो पाता है,
सच्चे दरबार की जय बोलो शेरो वाली की जय बोलो,

जो शरण में माँ की आया है वो झोली भर कर लाया है,
फिर सच्चे मन से जय बोलो शेरो वाली की जय बोलो,

तारा चाँद महिमा जाता है लखा भी शीश झुकता है,
इक बार जरा तो जय बोलो शेरो वाली की जय बोलो,

download bhajan lyrics (1691 downloads)