मुझे रंग दे ओ रंगरे चुनरिया सतरंगीmujhe rang de oh rangre chunariya satrangi


ओ मुझे रंग दे, मुझे रंग दे,
मुझे रंग दे ओ रंगरे चुनरिया सतरंगी,
मुझे रंग दे ओ रंगरे, चुनरिया सतरंगी,
मईया को जा के उढ़ाऊँ, चुनरिया सतरंगी,
मईया को जा के उढ़ाऊँ ,चुनरिया सतरंगी,
चुनरिया सतरंगी, जय माँ …
चुनरिया सतरंगी सतरंगी …चुनरिया सतरंगी …..
मुझे रंग दे ओ रंग रे, चुनरिया सतरंगी....

एक रंग रंग दे भक्ति का.... दूजा रंग रंग दे मुक्ति का,
तीजा रंग रंग दे शक्ति का, ओओओ....
तीजा रंग रंग दे शक्ति का... तुझको क्या समझाऊँ,
अरे तुझको क्या समझाऊँ.. चुनरिया सतरंगी,
मुझे रंग दे ओ रंगरे, चुनरिया सतरंगी....

चौथा रंग बलिदान का रंग दे,
रंग पांचवां दान का रंग दे,
चौथा रंग बलिदान का रंग दे, रंग पांचवां दान का रंग दे,
छठा रंग सम्मान का रंग दे,
साथ में प्रेम मिलाऊँ, सातवा प्रेम बताऊँ,
चुनरिया सतरंगी, मुझे रंग दे ओ रंग रे, चुनरिया सतरंगी....

बाग़ बाग़ से कलियाँ लाऊँ ,मईया के चरणों में चढाउँ,
तिलक लगाउ जोत जगाऊँ, रूठी माँ को मनाउ,
मैं रूठी माँ को मनाऊं,
चुनरिया सतरंगी... मुझे रंग दे ओ रंग रे, चुनरिया सतरंगी....
चुनरिया सतरंगी जय माँ... जय माँ
चुनरिया सतरंगी....
ओ शेरावाली को जय हो, ज्योता वाली को जय हो,
अम्बे रानी को जय हो, वैष्णो रानी को जय हो,
नैना देवी को जय हो, चिंतापूर्णी को जय हो,
मईया को जय हो....
मुझे रंग दे ओ रंग रे, चुनरिया सतरंगी....

download bhajan lyrics (1291 downloads)