माँ अंजनी के लाल थोड़ा ध्यान दीजिये

माँ अंजनी के लाल थोड़ा ध्यान दीजिये,
दे ध्यान दीं दास का कल्याण कीजिये,
माँ अंजनी के लाल थोड़ा ध्यान दीजिये,

रहते सदा आप राम नाम में मगन,
कहते लगी है आप को श्री राम की लग्न,
हम को भी भाव भक्ति का वरदान दीजिये,
दे ध्यान दीं दास का कल्याण कीजिये,

पैरो में बांध घुंगरू कड़ताल हाथ ले,
कीर्तन में आप नाचते भक्तो को साथ ले,
हम को इक बार अपने साथ लीजिये,
दे ध्यान दीं दास का कल्याण कीजिये,

सेवा करू गा आप का गुण गान  करू गा,
मैं आप के अरध का भी ध्यान धरु गा,
नंदू करू भजन हमे स्वर ताल दीजिये,
दे ध्यान दीं दास का कल्याण कीजिये,

download bhajan lyrics (1782 downloads)