बिगड़ी बना दो मेरे बालाजी

बालाजी बालाजी मेरी बिगड़ी बना दो मेरे बालाजी
तेरे चरणों में आया दीवाना जी
बालाजी बालाजी मेरी बिगड़ी बना दो मेरे बालाजी

माता अंजनी के प्यारे दुलारे हो तुम
भोले बाबा के रूद्र अवतारी हो तुम
जग में बाजे तुम्हारा ही डंका जी
बालाजी बालाजी मेरी बिगड़ी बना दो मेरे बालाजी

राम संकट में तुम सहारा बने
सीताराम जी का आँखों का तारा बने
तुमसे कोई नहीं जग में दूजा जी
बालाजी बालाजी मेरी बिगड़ी बना दो मेरे बालाजी

दास योगेंद्र दरबार आया प्रभु
चरण कमल भी अरदास लाया प्रभु
पाएं जन्म जन्म वर चाहूँ जी
बालाजी बालाजी मेरी बिगड़ी बना दो मेरे बालाजी

download bhajan lyrics (1420 downloads)