भोले बाबा की निकली बारात है

भोले बाबा की निकली बारात है,
भूत प्रेत है बाराती क्या बात है,
निकली बरात है वाह वाह क्या बात है,
भोले बाबा की निकली बारात है,

नन्दी पर असवार हुये है,
सजधज कर त्यार हुये है ,
देखो आये दूल्हा बन कर भोले नाथ है,
भूत प्रेत है बाराती क्या बात है,

भस्म भभूति  लिपटे तन पे सर्पो की माला है पहने,
डम डम डमरू सोहे उनके हाथ है,
भूत प्रेत है बाराती क्या बात है,

भोले के बाराती बन कर आओ झूमे नाचे जम कर,
भोले की शदी की सोहनी रात है,
भूत प्रेत है बाराती क्या बात है,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1558 downloads)