Menu
×
प्रथम पन्ना
home
कृष्ण भजन
krishna bhajans
शिव भजन
shiv bhajans
हनुमान भजन
hanuman bhajans
साईं भजन
sai bhajans
जैन भजन
jain bhajans
दुर्गा भजन
durga bhajans
गणेश भजन
ganesh bhajans
राम भजन
raam bhajans
गुरुदेव भजन
gurudev bhajans
विविध भजन
miscellaneous bhajans
विष्णु भजन
vishnu bhajans
बाबा बालक नाथ भजन
baba balak nath bhajans
देश भक्ति भजन
patriotic bhajans
खाटू श्याम भजन
khatu shaym bhajans
रानी सती दादी भजन
rani sati dadi bhajans
बावा लाल दयाल भजन
bawa lal dayal bhajans
शनि देव भजन
shani dev bhajans
आज का भजन
bhajan of the day
भजन जोड़ें
add bhajans
Get it on Google Play Join Bhajan Ganga Whatsapp channel



Currently you are visiting mobile version. Click http://www.bhajanganga.com/ for full version
पितृ कृपा चालीसा श्री पितरजी चालीसा

श्री पितरजी चालीसा :-
(श्री पितरजी कृपा चालीसा)

दोहा 1 :- सबसे पहले पूजे जाते,
जगमें दोनों देव |
एक तो श्री गणपति प्रभु,
दूजे पितर देव ||

दोहा 2 :- छोड़ गए जो दुनिया को,
रहते हरदम पास |
नमन करूँ उन पितरों को,
दिल में जिनका वास ||

चौपाईयां :
जय जय जय पितरजी देवा |
सदा करुं चरणों की सेवा

हाथ जोड़कर ध्यान धरूं मैं |
पितरों का सम्मान करुं मैं

चौदस मावस पूजे जाते |
दीप जलाते धोक लगाते

वस्त्र, नारियल, भेंट चढ़ाते |
पितरों की जयकार लगाते

चरण पादुका रूप में वंदन |
आरती, भजन करुं अभिनंदन

देशविदेश जहां भी रहूं मैं |
कृपा आपकी पाता रहूं मैं

पितरों की किरपा हो जिनपे |
रोज दिवाली रहती उनके

चाहे हो कोई भी जाती |
पितरों को सारी दुनिया मनाती

कार्य सिद्ध का एक ही मंतर |
सबसे पहले घर का पित्तर

नित उठ सिमरूं नाम आपको |
ॐ पितृ देवतायै नमः जापको

श्राद्ध पक्ष पित्तर त्योंहार |
घर बनजाता पित्तर द्वार

आपके नाम से ब्राम्हण जिमाते |
काग, श्वान, गौ ग्रास खिलाते

एक एक पल जो संग गुजारे |
वो थे सुनहरे दिवस हमारे

मेलजोल और प्यार तुम्हारा |
याद है आता साथ तुम्हारा

कोई जरूरतमंद जो पाऊं |
आपके नाम से उसे खिलाऊं

कहीं लक्ष्य से भटक न जाऊं |
कृपा हो आगे बढ़ता जाऊं

कभी कभी जाने अंजाने |
पितृदोष बनता सब जाने

अकस्मात या अधूरी ईच्छा |
गर ना हुई हो मृत्यु स्वेच्छा

पितृदोष इन्ही कारण बनता |
दानधर्म पिंडदान से टलता

पितरों का यदि ऋण हो चुकाना |
पीपल सींचो वंश बढ़ाना

पितृदोष यदि तुम्हे घटाना |
हरे भरे दो पेड़ लगाना

तर्पण, दान, श्राद्ध करवाते |
शुद्ध जल से खुश हो जाते

शादी सगाई जन्मोत्सव में |
पित्तर जरूरी हर उत्सव में

गृहप्रवेश और शुभमुहूर्त में |
पित्तर पूजो हर सूरत में

मैं नादान हूँ शरण तुम्हारी |
हरदम रखना लाज हमारी

जिनके पितर सुखमय होई |
उनका काम रुके ना कोई

नजर आपकी जो पड़ जाए |
दामन के कांटे झड़ जाए

आशीर्वाद बनाए रखना |
सर पे हाथ फिराए रखना

कभी किसी का दिल न दुखाऊं |
सत्कर्मो का पुण्य कमाऊं

ना कमजोर बनूँ ना रोगी |
रखो मेरा परिवार निरोगी

विमुख आपसे कभी न होऊं |
सुख से जागूं निर्भय सोऊं

भूल चूक हमसे हो जाए |
आप कभीभी क्रोध न लाएं

मीठी नजर बनाए रखना |
दयादृष्टि बरसाए रखना

भूल जाऊं मैं सर को झुकाना |
आप कभी मुझको न भुलाना

मेरे सब अपराध भुलाना |
अपना समझके प्यार लुटाना

भले बुरे का ज्ञान मुझे दो |
भगती का वरदान मुझे दो

दान धर्म करवाते रहना |
उचित मार्ग बतलाते रहना

कृपा करो सक्षम हो जाऊं |
आपके नाम से भवन बनाऊं

नतमस्तक हो महिमा गाऊं |
अगली पीढ़ी को भी बताऊं

कृपा चालीसा जब जब गाऊं |
आपको अपने सन्मुख पाऊं

दोहा :- श्री पितर चालीसा,
पढ़े सुने जो कोय |
अम्बरीष कहता उन भग्तों के,
घर में मंगल होय ||

लीरिक्स : अम्बरीष कुमार

श्रेणी
download bhajan lyrics (156 downloads)



Similar Bhajans