कैसे कह दू मइया तेरा उपकार नहीkaise keh du maiyan tera upkaar nhi kese keh du tujhko maa humse pyaar nhi


कैसे कह दू मइया तेरा उपकार नही,
कैसे कह दू तुमको माँ हमसे प्यार नही,
मैं ये कैसे कह दू मइयां तुमने किया हमसे कभी दुलार नही,
कैसे कह दू तुमको माँ हमसे प्यार नही,

हम निर्बल निर्धन है माता तुम हम सब की भाग्य्विदाता,
कैसे कह दू तुमको मैया हम बच्चो पर तेरा माँ आभार नही,
कैसे कह दू तुमको माँ हमसे प्यार नही,

हम है मोती तुम हो धागा तुम से जीवन हुआ सुबागा,
मैं ये कैसे कह दू मइयां तुमने कभी सुनी हमारी पुकार नही,
कैसे कह दू तुमको माँ हमसे प्यार नही,

दत्ता जैसे लाखो तारे मुझ जैसे माँ तुझे निहारे,
मैं ये कैसे कह दू मइया हम भक्तो पर तुमने किया विचार नही,
कैसे कह दू तुमको माँ हमसे प्यार नही,

download bhajan lyrics (1474 downloads)