खाली पड़ा है मन का कोना

खाली पड़ा है मन का कोना चले आओ भगवान,
हे शिव शम्भू करो दिल में बसेरा,

अपने चरणों में दे दो मुझको धाम,
खाली पड़ा है मन का कोना चले आओ भगवान,

विष पाप का हुआ है फैला,
हुआ गंगा का आँचल भी मैला,
आ जाओ करने को विषपान,
खाली पड़ा है मन को कोना,
चले आओ भगवान,

दुष्ट दलों को संहारे
साधु संतों के बने सहारे चले आओ नाथ मेरे                                                                   बढाने को उनका मान
खाली पड़ा है मन का कोना
चले आओ भगवान,

मन के सब विकार मिटा दो
दुख संताप सब मेरे घटा दो
आ जाओ करने को कल्याण
खाली पड़ा है मन का कोना
चले आओ भगवान

श्रेणी
download bhajan lyrics (1208 downloads)