सांवरियां सरकार मैं दरबार तेरे आयाsanawariyaan sarkar main darbar tere aya


सांवरियां सरकार मैं दरबार तेरे आया,
सुना है सब की सुनते बाबा मैं भी सुनाने आया,

इतने बड़े जहान में कोई नहीं हमारा,
हारे के सहारे देदो हमे सहारा,
चर्चे तेरे सुन के बाबा अपना दुखड़ा लाया,
तेरे दरबार आया साँवरे...

अर्जी करू मैं तुम से विनती न ठुकराओ,
बीच भवर में नाइयाँ बाबा पार लगाओ,
तुम से अब आस है मेरी करदो दया की छाया,
सांवरियां सरकार मैं दरबार तेरे आया,

मैं पापी अज्ञानी दोश मेरे विसराओ,
मन में घोर अंधेरा ज्ञान की ज्योति जगाओ,
पूजा वंदना करू गा तेरी मुझको विजय बनाना,
सांवरियां सरकार मैं दरबार तेरे आया,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1368 downloads)