जय जय अग्रसेन महाराजjai jai agrasen maharaj by saurabh madhukar with lyrics


अग्रसेन के वंशज हैं हम, आगे बढ़ते जाएंगे
अग्रवंश की सेवा में हम मिलकर हाँथ बढ़ाएंगे
जय जय अग्रसेन महाराज,जय जय अग्रवाल समाज
जय जय अग्रसेन महाराज,जय जय अग्रवाल समाज

अग्रवाल हम , अग्रोहा ही पावन तीरथ हमारा
जन्मधाम , यह पुण्यधाम हमको प्राणो से प्यारा
नील गगन पे अटल-अडिग है जैसे ये ध्रुव तारा
अग्रवंश की गौरव-गाथा जान गया जग सारा
स्वर्णिम है इतिहास हमारा , हम मिलकर दोहराएंगे
अग्रवंश की सेवा में हम मिलकर हाँथ बढ़ाएंगे
जय जय अग्रसेन महाराज,जय जय अग्रवाल समाज
जय जय अग्रसेन महाराज,जय जय अग्रवाल समाज

एक ईंट और एक रुपैया अग्रसेन का नारा
अग्रवंश को अग्रसेन ने एक सूत्र में धारा
अग्रोहा की पुण्य धरा से दूर किया अँधियारा
जय महाराजा अग्रसेन की , गूँज उठा जयकारा
"सौरभ-मधुकर" अग्रसेन की गौरव गाथा गाएंगे
अग्रवंश की सेवा में हम मिलकर हाँथ बढ़ाएंगे
जय जय अग्रसेन महाराज,जय जय अग्रवाल समाज
जय जय अग्रसेन महाराज,जय जय अग्रवाल समाज

गीतकार - सौरभ मधुकर

download bhajan lyrics (2200 downloads)