मोहे तो प्यारी लागे वृन्दावन की गलियां mohe to pyaari laage vrindhavan ki galiyan


मोहे तो प्यारी लागे वृन्दावन की गलियां
वृन्दावन की गलियां वृन्दावन गलियां

रसिको की प्राण है ये जीवन आधार है ये,
श्यामा यु की पायल की झंकार है ये गलियां,
मोहे तो प्यारी लागे वृन्दावन की गलियां

वृन्दावन जो भी आवे चरणों से प्रीत लगावे,
प्रेम रस धारा की बौछार है यह गलियां,
मोहे तो प्यारी लागे वृन्दावन की गलियां

राधे राधे जो गावे बंसी की तान सुनावे,
श्यामा जु की किरपा का द्वार है ये गलियां,
मोहे तो प्यारी लागे वृन्दावन की गलियां

श्रेणी
download bhajan lyrics (1241 downloads)