मेरी कावड़ को करो स्वीकार तुम

मेरी कावड़ को करो स्वीकार तुम,
हे तिरलोकी भोले नाथ जी,
लाखो दर पे कावड़िया आये है,
भोले भोले की रख लो लाज जी,

बम बम भोले बोल रहे है भक्त तेरे अलबेले है,
कंधे ऊपर उठा के कावड़ मस्ती में सब ढोल रहे है,
मेरे सिर पे रखो भोले हाथ तुम मेरी नैया के हो पतवार जी,
लाखो दर पे कावड़िया आये है,

बहुत दिनों से आस लगी थी कावड़ मैं भी लाऊगा,
गंगा जल से भर के धयारी भोले को नेहलाऊ गा,
भोले देते हो सब को वर तुम तेरे चरणों का नागर दास जी,
लाखो दर पे कावड़िया आये है,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1038 downloads)





मिलते-जुलते भजन...