तन मन धन सब तेरे बलिहार हैtan man dhan sab tere balihar hai aaja mere bhole baba tere intjaar hai


तन मन धन सब तेरे बलिहार है,
आजा मेरे भोले बाबा तेरे इंतज़ार है

भोले के मंदिर में घटा ऐसी छा गयी,
भोले का भगतो पे मस्ती सी छा गई
ये तो मेरे भोले बाबा तेरे हाथ बात है,
आजा मेरे भोले बाबा तेरे इंतज़ार है

भोले के मंदिर में पूजा करवाउंगी,
रो रो के अपनी कहानी सुनाऊँगी,
तुम ही मेरे पिता और तुम ही मेरी मात हो,
आजा मेरे भोले बाबा तेरे इंतज़ार है

भोले का मंदिर में चौपड़ बिछाऊँगी,
अपने जीवन की मै बजी लगाउंगी,
कभी कभी जीत है कभी कभी हार है,
आजा मेरे भोले बाबा तेरे इंतज़ार है,

बीच भवर में है नैया हमारी,
पार करो प्रभु दया तुम्हारी,
एक इशारा करो मेरा बेडा पार है,
आजा मेरे भोले बाबा तेरे इंतज़ार है

श्रेणी
download bhajan lyrics (1491 downloads)