हार के मैं आया हूँ तेरे दरबार में haar ke main aaya hu tere darbar me


हार के मैं आया हूँ तेरे दरबार में
तेरे ही भरोसे चलती भगतों की नाव रे

सुना तेरी चौखट पे कोई नहीं हारा है
यही सुनकर तो बाबा दास तेरा आया है
लाज मेरी रखना बाबा अपने खाटू धाम में
तेरे ही भरोसे चलती भगतों की नाव रे

आज अपने दिल की बात भक्त बताएगा
भजनो की गंगा से वो तुमको रिझायेगा
आज सुनवाई होगी सांचे दरबार में
तेरे ही भरोसे चलती भगतों की नाव रे

दुनिया में डंके बजते बाबा तेरे नाम के
कुछ तो हक़ीक़त होगी तेरे खाटू धाम में
संजीव की दुनिया बाबा तेरे चरणों धाम में
तेरे ही भरोसे चलती भगतों की नाव रे

download bhajan lyrics (1213 downloads)