देदो सहारा बाबा श्याम

देदो सहारा बाबा श्याम,
हो बाबा, आये दुखियारे तेरे द्वार पर
दे दो सहारा बाबा श्याम।

तर्ज:तुझको पुकारे मेरा प्यार

तन-मन-धन के, कष्ट मिटा दो, पूरे करो सपने ।
लखदातार है,  खोल दया के, भण्डार तू अपने ।।
बड़े हो दयालु, बाबा श्याम,
हो बाबा आये दुखियारे तेरे द्वार पे ।
दे दो सहारा बाबा श्याम

माता को अपनी, वचन दिया था, उसे याद करो तो,
हारे का तुम ही, सहारा बनोगे, फरियाद करे तो ।।
वादा निभा ले बाबा श्याम,
हो बाबा, आये दुखियारे, तेरे द्वार पर ।
दे दो सहारा बाबा श्याम ।


download bhajan lyrics (764 downloads)