गोबिन्द लीनो मोल

गोबिन्द लीनो मोल माई री मैंने गोबिन्द लीनो मोल,

कोई काहे सस्ता कोई कहे मेहंगा,
लीनो तराजू तोल, माई री मैंने गोबिन्द लीनो मोल,

कोई कहे चोरी कोई कहे सानी,
लीनो भजन का ढोल  माई री मैंने गोबिन्द लीनो मोल,

कोई कहे गोरा कोई कहे काला,
लीनो अमोलक मोल  माई री मैंने गोबिन्द लीनो मोल,

मीरा के प्रभु गिरधरनागर,
आवत प्रेम के मोल  माई री मैंने गोबिन्द लीनो मोल,



श्रेणी
download bhajan lyrics (1526 downloads)