करे किरपा सदा हनुमान ये तो सारा ही जग जाने

करे किरपा सदा हनुमान ये तो सारा ही जग जाने,

कभी संकट उस पे नहीं आता,
जीवन में वो नहीं घबरता,
जपे हनुमान का जो नाम ये तो सारा ही जग जाने,

पुकारे राम का जो भी नाम,
दौड़े चले आते है हनुमान,
बनाने भगतो का हर काम,ये तो सारा ही जग जाने,

सिंधुरी तन को रंग डाला,
प्रभु प्रीत में क्या क्या कर डाला,
मेरे हनुमान बड़े ही महान,ये तो सारा ही जग जाने,

अद्भुत सेवक मतवाला है लखा का ये रखवाला है,
रखे शर्मा का हर पल ध्यान ,ये तो सारा ही जग जाने,

download bhajan lyrics (1436 downloads)