राधे रानी राधे रानी बोलो नाradhe rani radhe rani bolo na


राधे रानी राधे रानी बोलो ना
राज है क्या यह खोलो ना
किया कौन सा तूने काम है
जो तेरे वश में श्याम है
राधे रानी राधे रानी बोलो ना....

है जो सांवरा त्रिलोकी का नाथ
जिसके चाहे से होते दिन रात
कहना माना जिसने यशोदा का
मान रहा वह तेरी हर एक बात
जो तू कहे, वही करें
जिसे देख कर जग हैरान है
क्यों तेरे वश में श्याम है
राधे रानी राधे रानी बोलो ना....

अपने नाम से पहले तेरा नाम
लगा दिया कहलाया राधेश्याम
तेरी सरकारी में सौंप दिया
अपना तो पूरा वृंदावन धाम
जाए जहां राधे वहां
लिया किस से यह वरदान है
जो वश में तेरे श्याम है
राधे रानी राधे रानी बोलो ना....

तुलसी बिन ज्यूं भोग नहीं लागे
वैसे ही तुम बिन कृष्णा आधे
तू पलकें मूंदे तो वह सोए
दो आंखें खोले तो वह जागे
वह परमात्मा तू आत्मा
सोनू वह तन तू प्राण है
तेरे वश में हुआ श्याम है
राधे रानी राधे रानी बोलो ना....

श्रेणी
download bhajan lyrics (1612 downloads)