मैया आए नवराते तेरी ज्योत जगाते maiya aaye navrate teri jyot jgaate


मैया आए नवरात्रे तेरी ज्योत जगाते
आजा शेरावालिए आजा मेहरा वालिए

तेरे दर पर खड़े हैं पुजारी तेरे दर्शन के बनके भिखारी
दे दो दर्शन मैया रानी है,

तेरी ज्योत मां भवानी जलती रहे शेरावालिये
हम तो हैं बालक तेरे तू है मेहरा वालिए,
मैया तुझको बुलाते तेरे भजन सुनाते आजा  शेरावालिये,

तेरी दया का मैया में मोहताज हो गया ,
कल तक था अनजान तेरा आज हो गया,
आजा  एक बार होकर शेर पर सवार आजा  शेरावालिये,

गूंजे है ब्रह्मांड में मैया जयकारा तेरे नाम का
चर्चा है गली-गली में मैया तेरे धाम का
नारायण की पुकार  विनती है बारम्बार आजा शेरावालिए

download bhajan lyrics (1403 downloads)