बालाजी हमारे हैं हम बालाजी के हैं

बालाजी हमारे हैं हम बालाजी के हैं
रिश्ता हमारा बड़ा प्यारा है
डोलने ना देते हैं खुद थाम लेते हैं
कृपा से मिलता किनारा हैं

एहसान तेरा हम पर हर सुख दिया है
सर उठा के हम जी सके लायक किया है
तुमने सँवारे हैं काम जो हमारे हैं
तेरे सिवा और ना सहारा है

तेरे संग ज़िन्दगी की डोर जुड़ गई है
हर ख़ुशी बाबा मेरे और मुड़ गई है
चरणों में ही रहना है बस यही कहना है
दूर रहना हमको ना गंवारा है

परवाह नहीं है अब रोहित को ज़माने की
फुर्सत नहीं है किसी और को मानाने की
जोगिया के प्राण तुम हो मान सम्मान तुम हो
तुमने ही बाबा हमको तारा है
बालाजी हमारे हैं ..........

download bhajan lyrics (1236 downloads)