नाचे नचाये माँ अंजनी का लाला

लेके खड़ताल जपे राम जी की माला,
नाचे नचाये माँ अंजनी का लाला,
लेके खड़ताल जपे राम जी की माला,

राम जी का लाडला माँ सीता का दुलारा है,
काम भक्तो का पल भर में स्वारा है,
सुनता है सब की सभी का रखवाला,
नाचे नचाये माँ अंजनी का लाला,

भुत हो जा प्रेत हो सभी का ये काल है,
राहु केतु शनि की भी चलती नहीं चाल है,
वैरियो से वैर करे झूठे का मुह काला
नाचे नचाये माँ अंजनी का लाला,

कहे बलजीत करलो पूजा हनुमान की,
बड़ी महिमा है कलयुग के भगवान् की ,
संकट बड़े से बड़ा चुटकी में टाला
नाचे नचाये माँ अंजनी का लाला

download bhajan lyrics (1366 downloads)