मेरे श्याम का लेबल हाई है mere shyam ka lebal high hai


चल ध्वजा उठा जैकारा लगा निशान चढ़ाइये,
मेरे श्याम का लेबल हाई है तू घाट न लाइये,

सेठो का ये सेठ कहलाता दानी सब का दाता है,
जाने क्या क्या दे देता है जब देने पर आता है,
मेरे बाबा का शृंगार देख कहना जग राइये,
मेरे श्याम का लेबल हाई है तू घाट न लाइये,

ये बाबा है बड़े काम का रोला है इसके नाम का,
सारे भगतो का प्यारा है राजा ये खाटू धाम का,
श्याम जगत में मौजा ही मौजा मौज उड़ाइये,
मेरे श्याम का लेबल हाई है तू घाट न लाइये,

करने बाबा से प्यार जरा चल श्याम के दरबार जरा,
सरकार सुने सब भगतो की कहदे तू अपनी बात जरा,
राज मेहर के बोल राजू तू झूम के गाइये,
मेरे श्याम का लेबल हाई है तू घाट न लाइये,

download bhajan lyrics (1228 downloads)