तेरी मेहरबानी सिर पे है हाथ तेरा

तेरी मेहरबानी सिर पे है हाथ तेरा,
मस्ती में जिंदगानी,
तेरी मेहरबानी सिर पे है हाथ तेरा,

लायक नही था फिर भी तूने गले लगाया,
मेरे अन्सुयो को मोती तूने ही तो बनाया,
जीवन था कोरा कागज लिखदी नई कहानी,
तेरी मेहरबानी सिर पे है हाथ तेरा,

नाजुक थी मेरी नैया बड़ी दूर था किनारा,
तूने ही बनके माझी पतवार को संभाला,
नैया को पार करना अदात तेरी पुरानी,
तेरी मेहरबानी सिर पे है हाथ तेरा,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1350 downloads)