विश्वनाथ बैठे है काशी

विश्वनाथ बैठे है काशी
महादेव है घट घट वासी
अजर अमर है चोला बोलो बम बम भोला,

भोला बड़े वरदानी देते भगतो को अन और पानी
अरे लेलो भर भर झोला
बोलो बम बम भोला

हे देवी श्री मुनि ग्यानी ना जाने भोला की अमर कहानी
कभी वेदों ने वेद न खोला
बोलो बम बम भोला

शिव शम्भु ओढ़दानी देखो जटा में गंगा समानी
जल धारा में अमृत घोला
बोलो बम बम भोला

श्रेणी
download bhajan lyrics (1188 downloads)