मेरे लाडले का रखना ख्यालmere laadle ka rakhna khyaal


मेरे लाडले का रखना ख्याल कहा शिव शंकर ने
बड़े लाडो से पाला मैंने लाल कहा शिव शंकर ने

सावन मॉस में मेरी सेवा सदा रहेगी याद,
केलाश पर्वत आकर तुम को देता आशीर्वाद,
गोरा आएगी अगले साल कहा शिव शंकर ने
मेरे लाडले का रखना ख्याल कहा शिव शंकर ने

ध्यान लगा कर सुन ला गोरा मात ने बात बताई
बड़े चाव से खाते गनपत मोदक दूध मिठाई
बड़ा नटखट है गोरी लाल कहा शिव शंकर ने
मेरे लाडले का रखना ख्याल कहा शिव शंकर ने

शरधा भाव से तरुण सागर करते हार्दिक पूजन
गनपत को लेने आये भोले भगतो ने किया विसर्जन
लौट के आना अगले साल कहा शिव शंकर ने
मेरे लाडले का रखना ख्याल कहा शिव शंकर ने

श्रेणी
download bhajan lyrics (1282 downloads)