जिसके ऊपर श्याम तुम्हारी मोरछड़ी लहराएjiske upar shyam tumhari morchadi lehraaye


जिसके ऊपर श्याम तुम्हारी मोरछड़ी लहराए
वो तो मौज उड़ाए श्याम वो तो मौज उड़ाए
मोरछड़ी का झाड़ा पा कर हर संकट मिट जाए
वो तो मौज उड़ाए श्याम वो तो मौज उड़ाए

जो हार के दर पे आता ये उसका साथ निभाता
इस मोरछड़ी का झाड़ा जिसके ऊपर लग जाता
अपने हाथों मोरछड़ी जब श्याम धनि लहराए
वो तो मौज उड़ाए श्याम वो तो मौज उड़ाए

किस्मत को बनाने वाला है लाज बचाने वाला
ये कलयुग का अवतारी है अहिलवती का लाला
जिसका साथी खाटू वाला उसको कौन हराये
वो तो मौज उड़ाए श्याम वो तो मौज उड़ाए

योगेंद्र तुम्हारा सेवक चरणों में कमल खड़ा है
तेरी मोरछड़ी का जादू सर चढ़ कर बोल रहा है
गाते रहें तुम्हारी महिमा बस इतना वर पाएं
वो तो मौज उड़ाए श्याम वो तो मौज उड़ाए

download bhajan lyrics (1246 downloads)