राम जी का नाम मेरा मन गाये

मन गाए मेरा मन गाए राम जी का नाम मेरा मन गाये
मन भाये मेरे मन भाये पावन अयोध्या धाम मेरे मन भाये,

सरयू मैया का निर्मल पानी
कितनी सोम्या शांत सुहानी
जो न आये तर जाए
मेरा मन गाये

गली गली याहा गूंजे राम राम रे
चल रे मनवा अवध पूरी धाम रे
जो आये सुख पाए मेरा मन गाये

प्रभु मंदिर में तन है समर्पित,
मन मेरा है राम जी को अर्पित
आप की पार लगाये
मेरा मन गाये

श्रेणी
download bhajan lyrics (1280 downloads)