रघुवर संग जनक लली झुलनवा झूल रही
रघुवर संग जनक लली झुलनवा झूल रही
मणियन जड़ित हिलोडें आली 2
मनहर डोर विविध रंग वाली 2
लगी बिच बिच सुमन कली,, झुलनवा झूम रहीं 2
रघुवर संग जनक लली झुलनवा झूम रही
श्याम घटा छाई मनुहारी 2
त्रिबिधि सुगंधित बहत बयारी 2
कोयल मृद कूक भली ... झुलनवा झूल रही 2
रघुवर संग जनक लली झुलनवा झूल रही
नभ चढ़ देव सुमन बरसाये 2
झूलन छवि लखि वलि वलि जायें 2
सब जय जय करहीं भली... झुलनवा झूल रही 2
रघुवर संग जनक लली झुलनवा झूल रही
हर्षित तुमहु लखहु छवि बांकी 2
झूलन झांकी, राम सिया की 2
दृग पथ हिय उतर चली ... झुलनवा झूल रही 2
रघुवर संग जनक लली झुलनवा झूल रही
भरत कुमार भारत