सांवरे दे दो दरस सांवरे sanware de do darsh sanware


बड़े दिनों से श्याम हम मिल नहीं पाए हैं
देखे बिना तुमको नैना भर आये हैं
सांवरे दे दो दरस सांवरे
सांवरे दे दो दरस सांवरे

जबसे नहीं देखा ये मन घबराया है
तेरी हर यादों ने श्याम मेरे आंसू लाया है
रो रोकर अपना हाल तुमको सुनाये हैं
देखे बिना तुमको नैना भर आये हैं
सांवरे दे दो दरस सांवरे
सांवरे दे दो दरस सांवरे

माना की हमने तो गलती थोड़ी कर दी
पर तुमने तो बाबा बड़ी लम्बी सजा दे दी
गलती की माफ़ी दो ये अर्ज़ लगाए हैं
देखे बिना तुमको नैना भर आये हैं
सांवरे दे दो दरस सांवरे
सांवरे दे दो दरस सांवरे

तेरे दर्शन बिन पाए हम रह नहीं पाएंगे
दिल में है दर्द बड़े किसे जाके सुनाएंगे
रजत ने तुम्हे बाबा अपने हाल बताये हैं
देखे बिना तुमको नैना भर आये हैं
सांवरे दे दो दरस सांवरे

download bhajan lyrics (1241 downloads)