चलो रे भगतो माँ के मंदिर जायेगे

चलो रे भगतो माँ के मंदिर जायेगे
सुंदर गेहने लाल चुनारिया माँ को चड़ाये गे,
चलो रे भगतो माँ के मंदिर जायेगे

जगमग करता माँ का रूप बड़ा ही सलोना
माँ की किरपा से है रोशन जग का कोना कोना
ममता मई है माँ की मूरत आज निहारे गे,
चलो रे भगतो माँ के मंदिर जायेगे

सारे राह में कीर्तन हम माँ के करते चले गे
बजा बजा के ताली हम सब झूमे गे गाये गे,
जय जय माँ के नाम जय कार लगाए गे
चलो रे भगतो माँ के मंदिर जायेगे

download bhajan lyrics (1179 downloads)