भवानी मेरे घर आवो

घर आवो मेरे घर आवो,
तेरे मैं दर्शन पाऊं, भवानी मेरे घर आवो
आवो जी आवो ना देरी लगाओ
तेरे मैं बलि बलि जाऊं , भवानी मेरे घर आवो

चनदन की चौंकी बनवाऊँ
फूलो से श्रृंगार करौं
शंख और घड़ियाल बजाऊं
रूचि रूचि भोग लगाउन,
भवानी मेरे घर आओ

पहन के आना सुहा सुहा बाना
वीर लौन्कडे को संग लाना
पीले शेर को भूल ना जाना
भरों को तिलक लगाउन,
भवानी मेरे घर आओ

download bhajan lyrics (1950 downloads)