चालो श्याम धनि के द्वार

आया आया जन्मदिन आया खाटू वाले ने बुलाया,
रे भगतो झट पट हो लो तयार,
चालो श्याम धनि के द्वार ,

सज गई खाटू नगरी सारी,
भीड़ लगे भगतो की भारी,
देंगे वधाई जन्म दिवस की श्याम धनि को बारी बारी
हां करते सांवरियां से प्यार,
चालो श्याम धनि के द्वार ,

झूमे नाचे गायेगे हम मिल के ख़ुशी मनायेगे हम ,
खाटू नगरी भगतो के संग मिल कर धूम मचाएगे हम
बोलेगे श्याम की जय जय कार
हो चालो श्याम धनि के द्वार ,

चारो तरफ खुशिया है छाही भीम सेन हुई मन की चाही,
वन्वड़ा सा लागे सांवरियां सूरत सब के मन को बाई
दिन ये आये बारम बार,
चालो श्याम धनि के द्वार ,

download bhajan lyrics (1183 downloads)