और इस दिल में क्या रखा है aur iss dil mein kya rakha hai


और इस दिल में क्या रक्खा है, माँ का नाम छुपा रखा है,
चीर के देखो दिल मेरा तो, माँ का नाम लिखा रखा है,

माँ से चलती है ये दुनिया सारी,माँ की ममता की ये महिमा न्यारी,
दिल से हरदम-हरपल बस माँ की पूजा की,
दीवाने हैं माँ के सारे, माँ का नाम खुदा रखा है

धड़कते सीने में माँ धड़कन तेरी,
जिन्दगी ये मेरी अमानत है तेरी,
देवों ने भी हरपल बस माँ की
चरणों में है सवग॔ मैया के, सारा जहान छुपा रखा है,
और इस दिल में क्या रखा है, माँ का नाम छुपा रखा  है,

download bhajan lyrics (1182 downloads)