हनुमान जी का दिलhanuman ji ka dil


सभी देवों से सुंदर है मेरे हनुमान जी का दिल
सिया रघुवर का मंदिर है मेरे हनुमान जी का दिल

सिया के पास लंका में  समुद्र लांघ कर पहुंचा
यह उड़ने में  सिकंदर है मेरे हनुमान जी का दिल

पीला संजीवनी बूटी  बचाए राम लक्ष्मण के
यह नेकी का  समुंदर है मेरे हनुमान जी का दिल

पूरी पाताल में जाकर  असुर अहिरावण हन डाला
यह लड़ने में  धुरंधर है मेरे हनुमान जी का दिल

अनाड़ी सच कहे सागर  ना मानो आपकी मर्जी
यह कलियों से भी सुंदर है मेरे हनुमान जी का दिल

download bhajan lyrics (1260 downloads)