माँ छगनी के दुलारे श्री बाबोसा भगवान

माँ छगनी के दुलारे , श्री बाबोसा भगवान
इनके नाम से जग में , हम भक्तो की पहचान
माँ छगनी के दुलारे ...

बाबोसा के चरणों से जो , भक्त करीब है
इस दुनिया मे वो , बड़े खुश नसीब है ।
वो भक्त सदा ही पाये  , बाबा की कृपा से मान
इनके नाम से जग में , हम भक्तो की पहचान
माँ छगनी के दुलारे ...

अपनो से हारे जब हम , यही साथ आया
संग रहे ये हरपल , बनकर के साया
हर संकट को मिटाकर , भक्तो पे किया एहसान
इनके नाम से जग में , हम भक्तो की पहचान
माँ छगनी के दुलारे ...

करे दिल से शुक्रिया ,  धन्यवाद , थैंक्यू
मिले हर जन्म में बाबोसा , कहती ये रिंकु
दिलबर  तुमसे ही इज्जत , ये शोहरत ओर सम्मान,
इनके नाम से जग में , हम भक्तो की पहचान
माँ छगनी के दुलारे ...

                ✍️  रचनाकार ✍️
              दिलीप सिंह सिसोदिया
                  ❤️ दिलबर ❤️
             नागदा जक्शन म.प्र .
             
श्रेणी
download bhajan lyrics (400 downloads)