मैया के नवरातो वाली रात है maiya ke navrato vali raat hai


मैया के नवरातो वाली रात है
जागो जगरातो वाली रात है
रोज है दीवाली ये राते है निराली
माता रानी भगतो के साथ है
मैया के नवरातो वाली रात है ....

जागे जो वो पाए सोने वाला पश्ताये
मैया भावाना सभी की देखो जानती,
सिर जो झुकाए माँ को मन से मनाये
मैया हर बात उसकी है मानती,
मैया के दुलारे बोल के जय कारे करनी माँ से जो बात है
मैया के नवरातो वाली रात है

रख के नोराते माँ की ज्योत जो जगाते रखे पुरे साल उनका ख्याल माँ
चोंकी जगराते जो नवरातो में करवाते पुरे करे उनके सवाल माँ
बरसे दुआए दूर हो बलाए रेहमत की घनी बरसात है
मैया के नवरातो वाली रात है

सारा संसार लागे माँ का दरबार गली गली में जय कारे माँ के गूंजते
माँ के सेवादार माँ का करके शिंगार झंडे मैया के उठा के देखो झूमते
मैया की सवारी लागे बड़ी प्यारी भगतो की संग बारात है
मैया के नवरातो वाली रात है

download bhajan lyrics (862 downloads)