बांके बिहारी को दिल में बसाना है

जिस का हु मैं उसे अपना बनाना है बांके बिहारी को दिल में वसाना है,

सांसो की लड़ी ना जाने कब टूट जाए
राहो में कोई साथी कहा छुट जाए
किस का भरोसा याहा झूठा जमाना है
बांके बिहारी को दिल में बसाना है

यु ही नही हु मैं उसका दीवाना कोई तो रिश्ता है जन्मो पुराना
मैंने तो अब जाके राज ये जाना है
बांके बिहारी को दिल में बसाना है

जाके सतीश मित्र प्रभु की शरण में
फिर न बडूगा कभी जन्म मरन में
उसकी लगन में मगन सब गाना है
बांके बिहारी को दिल में बसाना है

श्रेणी
download bhajan lyrics (1147 downloads)